Logo
International Journal of
Educational Research and Development

Search

ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 4 (2025)
“सतना कृषि उपज मंडी में कृषक जागरूकता का विश्लेषणात्मक अध्ययन”
Authors
डॉ. पी के सनसे, प्रिया प्रजापति
Abstract

यह शोधपत्र सतना कृषि उपज मंडी में कृषक जागरूकता का विश्लेषणात्मक अध्ययन” पर आधारित है, जिसमें सतना जिले से 117 किसानों को न्यादर्श के रूप में चयनित किया गया। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य किसानों की मंडी शुल्क, भुगतान प्रणाली, ई-नाम (E-NAM) जागरूकता, तुलाई एवं ग्रेडिंग प्रक्रिया तथा शिकायत निवारण प्रणाली के प्रति समझ और संतुष्टि का मूल्यांकन करना था।

        अध्ययन में पाया गया कि 85% किसान मंडी शुल्क के बारे में जानते हैं, जबकि 78% किसान भुगतान औपचारिक या डिजिटल माध्यम से प्राप्त कर रहे हैं, जो मंडी व्यवस्था की पारदर्शिता को दर्शाता है। किंतु, ई-नाम (E-NAM) के प्रति जागरूकता केवल 42% किसानों तक सीमित है, जिससे यह स्पष्ट है कि डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में अभी सुधार की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, 70% किसानों ने तुलाई और ग्रेडिंग प्रक्रिया को निष्पक्ष माना, जबकि शेष 30% तुलाई और ग्रेडिंग प्रक्रिया के बारे में नहीं जानते है। सबसे महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह है कि 60% किसान शिकायत निवारण प्रणाली को धीमा मानते हैं, जो मंडी की प्रशासनिक चुनौतियों की ओर संकेत करता है।

समग्र रूप से, अध्ययन से यह निष्कर्ष निकला कि सतना कृषि उपज मंडी किसानों को बुनियादी सेवाएँ और भुगतान की पारदर्शिता प्रदान कर रही है, परंतु शिकायत निवारण, डिजिटल जागरूकता और प्रक्रियाओं की पारदर्शिता के क्षेत्र में अभी भी सुधार की आवश्यकता है। यदि इन बिंदुओं पर ध्यान दिया जाए तो मंडी किसानों के लिए और अधिक विश्वसनीय, प्रभावी और सशक्तिकरणकारी केंद्र बन सकती है।
Download
Pages:17-19
How to cite this article:
डॉ. पी के सनसे, प्रिया प्रजापति "“सतना कृषि उपज मंडी में कृषक जागरूकता का विश्लेषणात्मक अध्ययन”". International Journal of Educational Research and Development, Vol 7, Issue 4, 2025, Pages 17-19
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.