Logo
International Journal of
Educational Research and Development

Search

ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 1 (2025)
आजमगढ़ व मऊ जनपद की महिलाओं के मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता स्तर का अध्ययन करना
Authors
विजय प्रकाश यादव, प्रो. बी. आर. कुकरेती, डॉ. सुबाष चन्द्र
Abstract
प्रस्तुत  अध्ययन में शोधकर्ता ने आजमगढ़ व मऊ जनपद महिलाओं के के मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता स्तर का अध्ययन  किया  है । इस  शोध में  प्रतिदर्श का चयन  यादृच्छिक  विधि द्वारा किया  गया है । प्रतिदर्श  के रूप में सात  सौ बीस (720) महिलाओं  का चयन किया गया, जिनमें से आजमगढ़ व मऊ जनपद के 50 % शहरी  और 50% ग्रामीण महिलाओं तथा  50 % एकल परिवार व 50 % संयुक्त परिवार की महिलाओं  का चयन किया गया । शोधकर्ता ने आंकड़ों की व्याख्या के लिए माध्य, मानक विचलन और टी-परीक्षण का उपयोग किया  यह अध्ययन आजमगढ़ व मऊ जनपद के  महिलाओं के  मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता स्तर  एवं उसके प्रभाव को जानने में सहायक है; यह ग्रामीण,शहरी और नौकरी करने वाली एवं गृहणी महिलाओं के साथ -साथ  एकल परिवार व संयुक्त परिवार की महिलाओं के  मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता स्तर  और उनके बीच संबंध को जानने में भी सहायक है। शोधकर्ता  अपने अनुसन्धान में पाया कि शहरी एवं ग्रामीण, एकल परिवार  और संयुक्त परिवार महिलाओं में मानवाधिकारों प्रति जागरूकता स्तर में सार्थक अंतर पाया गया ।  इसका संभावित कारण यह हो सकता है कि शहरी महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति ज्यादा जागरूक होती है तथा उनका शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक स्तर ग्रामीण महिलाओं की अपेक्षा अधिक होता है।
Download
Pages:40-43
How to cite this article:
विजय प्रकाश यादव, प्रो. बी. आर. कुकरेती, डॉ. सुबाष चन्द्र "आजमगढ़ व मऊ जनपद की महिलाओं के मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता स्तर का अध्ययन करना". International Journal of Educational Research and Development, Vol 7, Issue 1, 2025, Pages 40-43
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.